नेपाल में बड़ा हादसा: काठमांडू जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस नदी में गिरी,14 यात्रियों की मौत

काठमांडू, नेपाल जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस नदी में जा गिरी। बस में 40 यात्री सवार थे। यह बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू की ओर रवाना हुई थी। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है।स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नेपाल पुलिस ने हादसे को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।

अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से राजधानी काठमांडू की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। हादसे के पीछे कारण मौसम का खराब होना बताया जा रहा है। सड़क पर फिसलन और तीखा मोड़ होने के कारण बस हादसे का शिकार हुई है।

Also read- फिर हुई शर्मसार करने वाली घटना, दिल्ली के पार्क में युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img