03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाथ में राइफल लेकर नगर निगम की टीम को दौड़ाने लगे सपा नेता, बुलडोजर लेकर पहुंची थी प्रशासन

 

एफएनएन,उत्तर प्रदेश: यूपी के प्रयागराज से लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट से सपा के प्रत्याशी रह चुके अमरनाथ मौर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेता जी हाथ में राइफल लेकर नगर निगम की टीम को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

जानिए क्या था मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज की प्रीतम नगर कॉलोनी में एसटीपी से सटी हुई कुछ जमीन है, जिस पर पिछले दो-तीन सालों से गणेश पूजा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूजा कमेटी और मोहल्ले के लोग शामिल होते हैं और 9 दिनों तक चलने वाली इस गणेश पूजा में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। सितंबर में फिर से गणेश पूजा होनी है। इसलिए जमीन को साफ करने के लिए नगर निगम को बुलाया गया था। नगर निगम की टीम सफाई कर ही रही थी कि वहीं अमरनाथ मौर्या पहुंच गए और सफाई का विरोध करने लगे। जब नगर निगम के कर्मचारी नहीं माने तो वो अपनी राइफल लेकर कर्मचारी से बात करते हुए और राइफल लेकर एक तरफ दौड़ पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं इस घटना को लेकर सपा नेता अमरनाथ बताया कि ये हमारी जमीन है और इस पर हमारी बाउंड्री है जिसके कागजात भी हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के लोगों का कहना है ये विवेकानंद पार्क है और यह पार्क की जमीन है। जिस पर हर साल गणेश पूजा आयोजित होती है। जिसकी साफ सफाई करवाई जा रही है, लेकिन सपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं और जबरन इस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img