03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

करोड़ों का लोन नहीं चुकाने पर बाॆलीवुड एक्टर राजपाल यादव की प्राॆपर्टी सील

Spread the love
शाहजहाँपुर में यही है राजपाल यादव की बिल्डिंग, जिसे सील किया गया।

फिल्म निर्माण के वास्ते मुंबई की सेंट्रल बैंक से वर्षों पहले लिया था पांच करोड़ का लोन, जो अब बढ़कर हो गया है 11 करोड़

एफएनएन, शाहजहांपुर। मुंबई से आई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने करोड़ों का लोन अदा नहीं करने पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कचहरी के पास सेठ इंक्लेव कॉलोनी स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति सील कर दी है। राजपाल ने फिल्म का निर्माण करने के लिए इस संपत्ति के दस्तावेज बंधक रखकर मुम्बई की सेंट्रल बैंक से पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था।

राजपाल ने पांच करोड़ रुपये का लोन लेकर अपने माता-पिता के नाम पर स्थापित किए गए प्रोडक्शन हाउस श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बैनर तले वर्ष 2012 में फिल्म ‘अता-पता लापता’ का निर्माण कराया था। यह प्रोडक्शन हाउस उनकी पत्नी राधा यादव के नाम पर है। फिल्म राधा यादव ने ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। राजपाल, ओम पुरी के साथ मुख्य भूमिका में भी नजर आए थे। शाहजहांपुर के तमाम कलाकारों को भी फिल्म में काम करने का मौका मिला था। लेकिन फिल्म फ्लाॆप हो गई थी।

वर्ष 2018 में पुलिस हिरासत में राजपाल (फाइल फोटो)

बताते हैं कि फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेता ने मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास पिता के नाम की जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बंधक बनाया था। लोन अदा नहीं करने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स, मुंबई शाखा की टीम ने आठ अगस्त को थाना प्रभारी सदर बाजार को पत्र भेजकर एहतियातन पुलिस फोर्स की मांग की थी। बाद में बैंक की टीम ने गोपनीय ढंग से बिना पुलिस को साथ लिए सेठ इंक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को सील कर दिया। टीम ने स्थानीय अधिकारियों को सूचना नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक, राजपाल ने वर्ष 2012 में पांच करोड़ रुपये का जो लोन लिया था, वह ब्याज समेत बढ़कर अब 11 करोड़ रुपये हो गया है।

शाहजहाँपुर में यही है राजपाल यादव की बिल्डिंग, जिसे सील किया गया।

बैंक रिकवरी टीम ने राजपाल की बिल्डिंग के मेन गेट को किया सील

शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज के पास ही राजपाल यादव की यह संपत्ति है। बाहरी क्षेत्र को उन्होंने एक मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा है। बैंक की टीम ने भवन के मेन गेट पर लगे ताले पर सील लगा दी है। आनन-फानन की गई कार्रवाई में अंदर चल रहे कूलर तक को बंद नहीं किया गया। बताते हैं कि टीम ने बैंक की प्रापर्टी लिखकर बैनर भी वहां लगाया था। लेकिन अब ऐसा कोई पत्र या बैनर वहां लगा नहीं दिख रहा है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img