03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी की हत्या, पूजाघर में मिला शव, ‘नरबलि’ की आशंका

एफएनएन, अम्बिकापुर ( छत्तीसगढ़) : शहर से सटे सरगंवा गांव में एक व्यक्ति ने सब्बल से पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके शरीर पर छह से अधिक वार किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल को देखने के बाद आशंका है कि आरोपी ने ‘नरबलि’ दी होगी। वह अपना बयान बार-बार बदल रहा है। उसका कहना है कि पत्नी के चरित्र पर उसे शंक था। दुर्गा नवमी की सुबह सरगंवा के चारपारा में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब लोगों ने पति द्वारा पत्नी की हत्या की खबर सुनी। आरोपी आगर साय गांव में झाड़-फूंक करता है। शनिवार रात उसके घर कुछ मेहमान आए थे। रात में खाने-पीने के बाद सभी सोने चले गए थे। सुबह जब आरोपी की बहू उठी तो उसे आरोपी ने बताया कि उसकी सास का पूजा के कमरे में शव पड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही उसने अपने पति को उठाया और पुलिस को गांव वालों ने सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसने गांव वालों और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल भी लिया है। आरोपी ने गांव वालों को शुरुआती दौर में बताया कि देर रात कुछ लोग उसके घर में घुसे थे। उन्होंने उसकी पत्नी की हत्या की। कुछ देर बाद उसने लोगों को कहा कि उसने ‘बकरे’ को मारा है। खून की जांच कराई जा सकती है। पुलिस के पहुंचने के बाद वह चरित्र शंका की बात कहने लगा। टीआई अनूप एक्‍का ने बताया कि आरोपी नवरात्र पर व्रत रखकर पूजा-अर्चना भी कर रहा था। परिवार वालों का कहना है कि वह मृतका से अक्सर मारपीट भी करता था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह चरित्र सन्देह की बात कह रहा है।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img