03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

आज 5 घंटे बंद रहेगा DND फ्लाईओवर, दिल्ली से नोएडा जाने के लिए करें इन रूट्स का इस्तेमाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली/नोएडा: आज 3 अगस्त (शनिवार) को डीएनडी को 5 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा. नोएडा ट्रैफिक विभाग की ओर से DND (दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाला हाईवे) को बंद रखने का फैसला लिया गया है. ऐसे में दिल्ली से नोएडा जाने वालों के लिए थोड़ी दिक्कत हो सकती है. अगर आप नोएडा से दिल्ली डीएनडी के माध्यम से जाते हैं तो आपको नोएडा ट्रैफिक विभाग की एडवाइजरी जानने के बाद ही डीएनडी पर जाना चाहिए. यह जानकारी नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक जमुना प्रसाद की ओर से दी गई है. उन्होंने बताया कि महारानी बाग के पास सिक्स लेन हाईवे को जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा, जिसके चलते डीएनडी के रास्ते को बंद किया जाएगा. डीएनडी के रास्ते दिल्ली जाने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर सकते हैं.

5 घंटे डीएनडी रोड रहेगा बंद, वैकल्पिक रास्तों का करें यूज़

नोएडा ट्रैफिक विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भारतमाला परियोजना के तहत बनाये जा रहे Six Lane access control Highway को दिल्ली महारानी बाग जंक्शन से जोड़े जाने के लिए 3 अगस्त 2024 को रात 11 बजे से 4 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है. जिसके चलते सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए नोएडा से डीएनडी होकर आश्रम की ओर जाने वाले यातायात का डायवर्जन किया जायेगा.

  • नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से DND होकर आश्रम की ओर जाने वाले वाहन दलित प्ररेणा स्थल से चिल्ला रेड लाइट, अक्षरधाम/सराय काले खां होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.
  • रजनीगन्धा अण्डरपास/सैक्टर 16 से डीएनडी होकर आश्रम की ओर जाने वाले वाहन डीएनडी टोल से यू-टर्न कर, चिल्ला रेड लाइट, अक्षरधाम/सराय काले खां होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डीएनडी फ्लाईओवर को 5 घंटे के लिए बंद किए जाने के संबंध में डीसीपी ट्रैफिक जमुना प्रसाद ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे. किसी प्रकार की परेशानी होने पर यातायात सम्बन्धी जानकारी के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन न. 9971009001 से सम्पर्क कर सकते है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में सरकारी विभागों में 1744 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जमकर करें तैयारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img