Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के. कविता...

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के. कविता की कोर्ट में पेशी आज

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के सीबीआई से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्हें स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया और के. कविता को भी पेश किया जाएगा.

दरअसल गुरुवार को सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है. इससे पहले कोर्ट ने उन्हें 12 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेजा था. वहीं दूसरी तरफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया और के.कविता की भी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है. बता दें कि 17 मई को ईडी ने सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया था. मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह और बीआरएस नेता के. कविता शामिल हैं. वहीं संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के लिए बता दें कि 21 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण न मिलने के बाद, ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. वहीं 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर किया था.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments