03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तमिलनाडु में बड़ा हादसा, फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस सिलेंडर फटा, 30 महिलाएं बेहोश

Spread the love

एफएनएन, थूथुकुडी: तमिलनाडु के तूतीकोरिन पुतुर पांडियापुरम क्षेत्र में बीती रात एक प्राइवेट फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया. इसके बाद अमोनिया गैस की चपेट में आने से 30 अधिक महिलाएं बेहोश हो गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी मछली को लेकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट चलाती है. बताया जाता है कि बीती रात करीब 11 बजे प्लांट में बिजली को लेकर गड़बड़ी हुई. इसके चलते अमोनिया गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इससे पूरे फिश प्रोसेसिंग प्लांट में अमोनिया गैस फैल गई. वहां काम करने वाले कर्माचारियों ने बेचैनी महसूस की. देखते ही देखते इसकी चपेट में आने से 30 से अधिक महिलाएं अचेत हो गई.

इससे वहां खलबली मच गई. बताया जा रहा है कि इनमें तमिलनाडु के कुंभकोणम इलाके की पांच महिलाएं और ओडिशा की 16 महिलाएं बीमार पड़ गई. पीड़ितों ने दम घुटने और आंखों में जलन की शिकायत की. आनन-फानन में कंपनी के वाहनों और एंबुलेंस की मदद से पीड़ितों को थूथुकुडी के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. बीमार महिलाओं को सांस संबंधी उपचार दिया जा रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुथियाम्बुथुर पुलिस घटना की जांच कर रही है. मछली प्रसंस्करण संयंत्र में अमोनिया गैस के चलते दम घुटने से बेहोश हुई महिला कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार यह निजी कंपनी मछली को लेकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट चलाती है. इसमें तैयार माल विदेशों में भेजा जाता है. इस यूनिट में 500 से अधिक महिलाएं काम करती है. यहां तमिलनाडु समेत देश के अन्य राज्यों की महिलाएं काम करती हैं.

पिछले साल भी हुई ऐसी घटना

तमिलनाडु के एन्नोर में अमोनिया गैस रिसाव के चलते 5 लोग बीमार पड़ गए थे. गैस रिसाव के बाद वहां काम करने वाले कर्माचारियों ने बेचैनी महसूस की. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. हालांकि, बाद में गैस लीक को बंद किया गया.

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img