03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप; लखनऊ एयरपोर्ट पर 7 उड़ानें कैंसिल, 48 रहीं लेट, देखिए विमानों की सूची

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखनऊ : माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण उत्तर प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दोपहर बाद से ज्यादातर फ्लाइटें लेट रहीं. वहीं, कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा. लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह से लेकर 1:00 बजे तक स्थिति लगभग सामान्य रही. 1:00 के बाद धीरे-धीरे माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई कमी का असर लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखना शुरू हो गया. यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा. देर रात तक लखनऊ आने व जाने वाली करीब 7 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. कई उड़ानें जोकि देश के दूसरे हिस्से से लखनऊ आकर लखनऊ से फिर वापस जाती थीं, इस तरह की उड़ानें रद्द रहीं.

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट से मस्कट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अपने निर्धारित समय 7:30 की बजाय 8:25, लखनऊ से मुंबई जाने वाला आकासा का विमान अपने निर्धारित समय 11:35 की बजाय 13:32, इंडिगो का हैदराबाद जाने वाला विमान 13:10 की बजाय 14:10, इंडिगो का अहमदाबाद जाने वाला विमान 1325 के बजाय 14ः51, इंडिगो का मुंबई जाने वाले विमान 13ः30 की जगह 14ः41, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दुबई जाने वाला विमान 13ः35 की जगह 16:48, इंडिगो का दिल्ली जाने वाला विमान 13:35 के बजाय 15:27, एयर इंडिया का मुंबई जाने वाले विमान 14 के बजाय 16:08, इंडिगो का चंडीगढ़ जाने वाला विमान 14 की जगह 15:41, इंडिगो का गोवा जाने वाला विमान 14:35 की बजाय 17:40, इंडिगो का देहरादून जाने वाला विमान 14:40 की जगह 16:18, इंडिगो का पुणे जाने वाला विमान 14:45 के बजाय 15:44, इंडिगो का दिल्ली जाने वाला विमान 14:45 की जगह 16:51, इंडिगो का जयपुर जाने वाला विमान 15::10 की बजाय 16:55 विस्तारा का दिल्ली जाने वाला विमान 15ः35 की बजाय 16ः25 बजे उड़ान भर सका.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके अलावा इंडिगो का मुंबई जाने वाला विमान 16ः25 के बजाय 17ः45, इंडिगो का बेंगलुरु जाने वाला विमान 16ः30 की जगह 8ः31, आकाश एयरलाइंस का मुंबई जाने वाला 17ः25 की बजाय 19:54, इंडिगो का चेन्नई जाने वाला विमान 17ः50 के बजाय 21:00, इंडिगो का हैदराबाद जाने वाला विमान 6:00 बजे की बजाय 21:52, पर इंडिगो का अबू धाबी जाने वाला विमान 18ः55 के बजाय 20:21, इंडिगो का अहमदाबाद जाने वाला 18ः 20 की बजाय 20:17, एयर इंडिया का दिल्ली जाने वाला विमान 18ः55 की बजाय 21ः32, इंडिगो का भोपाल जाने वाला विमान 19:25 के बजाय 20:54, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दम्माम जाने वाला विमान 19ः50 के बजाय 21:07, इंडिगो का बेंगलुरु जाने वाला विमान 19:50 के बजाय 00:35, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाला विमान 20 के बजाय 21:30, इंडिगो का शारजाह जाने वाला विमान 20:05 के बजाय 00:14, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली 20 के बजाय 22:45, इंडिगो की जयपुर जाने वाली विमान 20:35 की बजाय 22:00, एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली विमान 20:45 की बजाय 21:42, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान 23:00 की बजाय 2:28, एयर एशिया की बैंकॉक जाने वाली उड़न 23:05 के बजाय 1:07 पर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली विमान 23:35 की बजाय 1:44 पर उड़ान भर सका.

यह विमान उड़ान नहीं भर सके 

इंडिगो का 19:10 पर दिल्ली जाने वाला विमान संख्या 6e 2303 रद्द कर दिया गया. लखनऊ से 20:50 पर इंदौर जाने वाला इंडिगो की विमान संख्या 6e7221 उड़ान नहीं भर सका. इंडिगो की 21:00 बजे कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या 6e 6469 अभी तक उड़ान नहीं भर सकी. दिल्ली से 18:30 पर लखनऊ आने वाली इंडिगो की विमान संख्या 62258, इंडिगो की 8:25 पर इंदौर से आने वाली तथा इंडिगो की कोलकाता से 20:30 पर आने वाले उड़ान 6e 856, इंडिगो की दिल्ली से आने वाली उड़ान संख्या 6e 2275, इंडिगो की 21:05 पर मुंबई से आने वाली विमान संख्या 6e 544 कैंसिल कर दी गई.

देरी से पहुंचे कई विमान 

मुंबई से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया का विमान 2 घंटे विलंबित रहा. वहीं, इंडिगो की अमृतसर से आने वाली 1 घंटे, इंडिगो की दिल्ली से आने वाली 2 घंटे, जयपुर से आने वाली 1 घंटे, रायपुर से आने वाली एक घंटा, मस्कट से आने वाली एक घंटा, बेंगलुरु से आने वाली 2 घंटे, पटना से आने वाली 1 घंटे, मुंबई से आने वाली 2 घंटे, देहरादून से आने वाली 2 घंटे, दिल्ली से आने वाली ढाई घंटे, अहमदाबाद से आने वाली एक घंटा, दम्माम से आने वाली 3 घंटे, इंडिगो की ही बेंगलुरु से आने वाली एक घंटा, इंडिगो की दिल्ली से आने वाली 3 घंटे, इंडिगो की गोवा से आने वाली 3 घंटे 25 मिनट, इंडिगो के नागपुर से आने वाली एक घंटा, इंडिगो की हैदराबाद से आने वाली 2 घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से आने वाली 3 घंटा, बैंकॉक से आने वाली एयर एशिया के उड़ान 3 घंटे, एयर इंडिया की 22:55 पर आने वाली विमान 00:53 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा.

अयोध्या एयरपोर्ट पर चेन्नई तथा मुंबई की उड़ान रद्द 

शुक्रवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर आने वाली चेन्नई तथा मुंबई की उड़ान रद्द कर दी गई. इसके अलावा 4 उड़नें विलंबित रहीं. अयोध्या एयरपोर्ट से जाने वाली मुंबई चेन्नई की उड़ानें रद्द कर दी गईं. इसके अलावा 7 उड़ानें अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर सकीं.

वाराणसी एयरपोर्ट पर 11 विमान विलंबित 

शुक्रवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई जाने वाली उड़नें रद्द रहीं. लगभग 11 विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर सके. वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाली इंडिगो की अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद की उड़नें रद्द रहीं.

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी कमी के कारण पूरे विश्व की विमान सेवा प्रभावित हैं. जिसको लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर भी कुछ उड़ानें रद्द हुईं हैं, कुछ उड़ानें अपने समय से विलंबित रहीं हैं.

यह भी पढ़ें :- तमिलनाडु में बड़ा हादसा, फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस सिलेंडर फटा, 30 महिलाएं बेहोश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img