03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सपना चौधरी के पति वीर साहू की होगी गिरफ्तारी !, मामला दर्ज

एफएनएन, रोहतक: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के पति और हरियाणवी कलाकार वीरसाहूके खिलाफ रोहतक के महम थाना में केस दर्ज हुआ है। उनपर धारा 144 का उल्लंघन करने, बिना अनुमति भीड़ जुटाने और आपदा प्रबंधन नियमों की अवहेलना करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। दरअसल पूरा मामला ये है कि सपना चौधरी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। सपना के मां बनने की खुशी में जहां उनके फैंस ने ढेरों बधाईयां दीं वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर शुरू हुई ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। पूरा विवाद फेसबुक पर सपना चौधरी और उनके बेटे को लेकर विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ. फेसबुक पर ही वीर साहू ने विवादित टिप्पणी करने वाले शख्स को चुनौती दे दी। जिसके चलते दोनों पार्टियों की तरफ से एक दूसरे को देख लेने की धमकी के चलते महम चौबीसी के चबूतरे पर जमा होने की बात हुई।

कोरोना नियम का उल्लंघन

वीर साहू अपने समर्थकों को लेकर मौके पर पहुंचे ही थे लेकिन पुलिस को देखकर उन्होंने रास्ता बदल लिया। जिसके बाद वीर साहू पर आरोप लगा कि उन्होंने कोरोना नियम का उल्लंघन किया है।  ना उन्होंने मास्क पहना साथ ही उन्होंने भीड़ भी जुटाई। वीर साहू के साथ अन्य 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिसमें धारा 188, 34 सहित डिजास्टर एक्टर के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस केस में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं सपना चौधरी के मां बनने पर उनके फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। उन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी।लाइव के दौरान वीर साहू काफी नाराज भी नजर आए थे। सपना चौधरी के मां बनने के पोस्ट पर लोगों द्वारा दिए जाने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली थी। हालांकि इसको लेकर सपना चौधरी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वीडियो में वीर साहू ने कहा था – किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरफ से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है। वीर साहू ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है।

 

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img