03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस ने दिया टिकट

Spread the love

एफएनएन, पटना: बॉलीवुड स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की भी बिहार चुनावों में पॉलिटिकल एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने उन्हें पटना जिले की बांकीपुर विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला निवर्तमान बीजेपी विधायक नितिन नवीन से होगा। इसी सीट पर पुष्पम प्रिया चौधरी भी चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने प्लूरल्स पार्टी का गठन किया है। चौधरी जेडीयू के पूर्व नेता बिनोद कुमार चौधरी की बेटी हैं और खुद का भावी सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और भाजपा की नेता रहीं सुषमा साहू ने भी इसी सीट से ताल ठोकने का फैसला किया है। इस तरह बांकीपुर सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है। नितिन नवीन पिछले तीन बार से यहां से विधायक चुने जाते रहे हैं। यह सीट भाजपा का गढ़ रही है. लव सिन्हा की अपनी कोई राजनीतिक पहचान नहीं है। वो पिता की सियासी विरासत को संभालने राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना से कई बार सांसद रहे हैं। पिछले ही साल लोकसभा चुनावों से पहले ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वो बीजेपी के स्टार प्रचारकों में गिने जाते रहे हैं। बांकीपुर सीट कायस्थ बहुल इलाका है. लव सिन्हा भी कायस्थ हैं। इसी वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे की लॉन्चिंग यहां से कराई है। 2015 के चुनावों में नितिन नवीन ने कांग्रेस के आशीष कुमार को 39 हजार 767 वोटों से हराया था। चूंकि, इस बार लड़ाई त्रिकोणीय है, इसलिए कांग्रेस को यहां जीत की संभावना लगती है। पुष्पम प्रिया ब्राह्मण जबकि सुषमा साहू वैश्य समाज से आती हैं।

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img