03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनाते ही पूरा किया पहला वादा, जगन्नाथ मंदिर के सभी द्वार खोले

Spread the love

एफएनएन, पुरी: मोहन माझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के गठन के साथ ही ओडिशा सरकार एक्शन मोड में आ गई. बुधवार को पहली कैबिनेट मीटिंग के फैसले के बाद मंदिर के 4 द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. मुख्यमंत्री मोहन माझी और सभी नए मंत्रियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. कल शाम पहली कैबिनेट ने यह फैसला लिया और आज 5 साल बाद मंदिर के 4 द्वार खुल गए.

मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों की मौजूदगी में प्रशासन ने मंदिर के चारों द्वार खोल दिए. सभी द्वारों से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर रहे हैं. श्रद्धालु इस बात से खुश हैं कि 5 साल बाद मंदिर के चारों द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं. मार्च 2020 में कोविड प्रतिबंधों के बाद से मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया गया. मंदिर के अंदर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने भक्तों को मंदिर के सिंहद्वार से ही प्रवेश की अनुमति दी थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बाद में जब कोविड प्रतिबंध हटा दिए गए तो केवल मंदिर के सिंह द्वार से ही भक्तों को प्रवेश की अनुमति दी गई. इसे लेकर हर जगह विरोध के बाद भी राज्य की बीजद सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया. इसे लेकर भक्तों में गहरा असंतोष था. भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था. जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तो उसने भक्तों के लिए मंदिर के चारों दरवाजे खोलने का अपना वादा पूरा किया.

ओडिशा में सरकार के शपथ ग्रहण के बाद, नए मुख्यमंत्री मोहन माझी ने मंदिर के चारों द्वार भक्तों के लिए खोलने का आदेश दिया. आज भगवान के आशीर्वाद के बाद श्री मंदिर के चारों द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए. वहीं, भक्तों की सुविधा के लिए जूता स्टैंड, पीने के पानी की सुविधा और ओलावृष्टि और बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. दूसरी ओर भक्तों और सेवादारों ने नए मुख्यमंत्री के ऐसे फैसले का स्वागत किया है.

सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा

ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने कहा, ‘हमने कल कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था. प्रस्ताव पारित हो गया और आज सुबह 6:30 बजे मैं अपने विधायकों और पुरी के सांसद (संबित पात्रा) के साथ ‘मंगला आरती’ में शामिल हुआ. जगन्नाथ मंदिर और अन्य कार्यों के विकास के लिए, हमने कैबिनेट में एक फंड का प्रस्ताव रखा है. जब हम अगला राज्य बजट पेश करेंगे, तो हम मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का एक कोष आवंटित करेंगे.’

ये भी पढ़ें…जम्मू- कश्मीर: डोडा मुठभेड़ के आतंकियों के स्केच जारी, ₹ 20 लाख के इनाम

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img