03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में भगवा रंग से रंगवा दिया विद्यालय भवन, बीएसए ने दिया कार्रवाई का आदेश

Spread the love

एफएनएन, चंदौली : चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के ओदरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय भवन को मंगलवार को सफेद की जगह भगवा रंग में रंगवा दिया गया है। चर्चा यह रही कि विद्यालय के पास एक प्रत्याशी की जनसभा होने वाली है। उसकी तैयारी को लेकर उत्साहित प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने विद्यालय को भगवा रंग में रंगवा दिया है। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी करने और जल्द से जल्द रंग बदलवाने का आदेश दिया है।

धानापुर विकासखंड के ओदरा गांव में कंपोजिट विद्यालय मंगलवार को चर्चा में रहा। विद्यालय की पूरी बाहरी दीवार को सफेद की जगह भगवा रंग में रंगवा दिया गया। पूछने पर प्रधानाध्यापक ने प्रधान की गलती बताई। हालांकि रंगरोगन के समय किसी ने कोई आपत्ति नहीं की। स्थानीय ग्रामीणों बताया कि विद्यालय के पास ही एक लोकसभा प्रत्याशी की जनसभा होनी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि यह कार्य शासनादेश के खिलाफ है। विद्यालय की बाहरी दीवार सफेद, हरा या लाल रंग की पट्टी के साथ होनी चाहिए। विद्यालय के अंदर आकर्षण के लिए कुछ रंगों का समावेश कर सकते हैं। मामले की जांच कर कर्रवाई की जाएगी।

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह ने बताया कि यह कार्य ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई के दौरान जानकारी न होने के अभाव में कराया गया है।

Hot this week

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img