03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिजनेसमैन ने यूट्यूब वीडियोज़ से चोरी का आइडिया लेकर दो बैंकों से लूटे लाखों रुपये

Spread the love

एफएनएन, भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में रेडिमेड गारमेंट बेचने वाले बिजनेसमैन को दो बैंकों से 12 लाख की रकम लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 25 साल के इस शख्स ने लॉकडाउन के दौरान हुए घाटे की भरपाई के लिए ये योजना बनाई थी और इसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियोज़ देखकर आइडिया लिया था। आरोपी की पहचान सौम्यरंजन जैन उर्फ तुलु के रूप में हुई है। वो शहर से लगे हुए गांव तंगीबंता में रहता है। पुलिस ने बताया कि उसने पिछले महीने टॉय गन के बल पर इंडियन ओवरसीज़ बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में डाका डाला था। आरोपी ने इन दोनों बैंकों से लोन लिया था और कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन में आर्थिक घाटा सह रहा था। ‘वो घाटे की भरपाई करना चाहता था और इसके लिए भुवनेश्वर में उसने दो बैंकों से 12 लाख लूटे।

उसने 7 सितंबर को इन्फोसिटी इलाके के पास स्थित इंडियन ओवरसीज़ बैंक को लूटा फिर उसने 28 सितंबर को मंचेश्वर के बरीमुंडा में बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच को लूटा। उसे चोरी का आइडिया यूट्यूब वीडियोज़ देखकर मिला था। उसने एक टॉय गन के सहारे लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने अब तक 10 लाख की रकम और अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी और टॉय गन को जब्त किया है.’। कथित रूप से सौम्यरंजन जैन, जब बैंक में कम स्टाफ मौजूद था, तभी हेलमेट पहनकर बैंक में घुसा था और उसने कैश हैंडओवर करने की मांग की थी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ‘आरोपी के दोनों बैंकों में अकाउंट हैं और उसने लगभग 19 लाख का लोन लिया था। उसने चोरी के बाद लगभग 6 लाख की रकम बैंक को चुका भी दी थी। उसे तब पकड़ा गया, जब वो लूट के पैसों से 60,000 लेकर बैंक में फिर जमा कराने पहुंचा था. उसने सोचा था कि अगर वो थोड़ी-थोड़ी रकम करके लोन चुकाएगा, तो कोई उसपर शक नहीं करेगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img