03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सब्यसाची मुखर्जी ने रचा इतिहास, मेट गाला में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले फैशन डिजाइनर

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत के फेमस फैशन डिजाइनर के बारे में बात की जाए तो सब्यसाची मुखर्जी का नाम इसमें जरूर शामिल होगा। हिंदी सिनेमा की तमाम एक्ट्रेसेज इनके डिजाइन किए गए शादी के जोड़े और कपड़ों को पहन कर वाहवाही लूटती रहती हैं। लेकिन मेट गाला 2024 फैशन इवेंट में खुद सब्यसाची ने सारा मेला लूट लिया है।

इस इंटरनेशनल इवेंट में अपनी मौजूदगी से सब्यसाची मुखर्जी ने इतिहास रच दिया और रेड कार्पेट पर वॉक कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कारनामा कर दिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मेट गाला में छाए सब्यसाची मुखर्जी

अक्सर देखा जाता है कि मेटा गाला फैशन इवेंट में हमेशा हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां खासतौर पर अभिनेत्रियां अपने-अपने स्टाइलिश फैशन सेंस से सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार भी आलिया भट्ट जैसी कई अदाकारों ने ये कारनामा दोहराया है।

लेकिन इनके अलावा सब्यसाची मुखर्जी की भी चर्चा खूब हो रही है। दरअसल मेट गाला कार्पेट पर वॉक करने के मामले में वह भारत के इकलौते फैशन डिजाइनर बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी इंडियन फैशन डिजाइनर ऐसा काम नहीं कर पाया है।

यही कारण है जो हर तरफ सब्यसाची मुखर्जी को लेकर बातचीत हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह अपने डैसिंग लुक से हर किसी की ध्यान खींच रहे हैं।

मोतियों की माला सब्यसाची का ट्रेंडिंग लुक

मेट गाला में सब्यसाची मुखर्जी के लुक में देखा गया है कि उनके गले में मोतियों की अलग-अलग तरह की कई मालाएं पड़ी हुई हैं। एक फैशन डिजाइनर के तौर पर उनके इस लुक की चर्चा खूब हो रही है और माना जा रहा है कि मोतियों की माला वाला ये फैशन ट्रेंड अब फैंस की पहली पसंद बनने वाला है। कुल मिलाकर कहा जाए तो उनका ये अदांज काफी शानदार है, जिसकी जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है।

Hot this week

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Topics

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img