Friday, March 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदसवीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने खाया जहर...सुशीला तिवारी...

दसवीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने खाया जहर…सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, नैनीताल : बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।

ये पढ़ें-लौट रहे थे घर…गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे

छात्रा तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments