03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के इस IAS अधिकारी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, श्रीलंका के हैकर की करतूत; अफसरों में मची खलबली

Spread the love

एफएनएन,देहरादून:  चंपावत के डीएम नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक होने से प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची है। हैकर डीएम के व्हाट्सएप आईडी से विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा है। यही नहीं हैकर ने व्हाट्सएप आईडी में डीएम नवनीत पांडे की फोटो भी लगाई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी डीएम ने स्वयं जिले के विभिन्न विभागों के ग्रुप और जिला प्रशासन के ग्रुपों में साझा करते हुए बताया है कि श्रीलंका के किसी हैकर ने उनकी व्हाट्सएप आईडी हैक की है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है। इससे पूर्व भी चंपावत जिले के विभिन्न अधिकारियों की व्हाट्सएप आईडी हैक हो चुकी है। इसमें जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी की भी आईडी हैक हुई थी। तब हैकर ने जिला सूचना अधिकारी के करीबियों और परिचितों को संदेश भेजकर धनराशि मांगी थी। इस संबंध में पुलिस की साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम की जागरूकता से लोग सतर्क

डीएम नवनीत पांडे ने व्हाट्सएप आईडी हैक होने की जानकारी विभिन्न ग्रुपों में साझा कर जागरूकता का काम किया है। इससे लोग सतर्क हो गए हैं। हो सकता था कि हैकर लोगों से धनराशि की मांग करता और कोई बिना सोचे समझे हैकर की मांग पूरी कर देता तो उसे नुकसान उठाना पड़ता है। आला अधिकारी होने के कारण हैकर की मांग को डीएम की मांग समझकर धनराशि हस्तांतरित कर सकता था। अब डीएम के इस बात को सबसे साझा करने के बाद लोग ठगी का शिकार होने से बच गए।

ये भी पढ़ें…दसवीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने खाया जहर…सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान मौत

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img