03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लौट रहे थे घर…गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश में लोगों के गंगा में डूबने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक पिता और पुत्र गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। संजय थापा(52)अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वह अचानक रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। तभी संजय का बेटा आशीष थापा(23) गंगा में डूबने लगा।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगा में उतर गए और वह भी तेज बहाव में बह गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें…हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है घोषित, bseh.org.in पर देखें परिणाम

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img