03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पति को भारी पड़ी आशिकी, पत्नी ने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत

एफएनएन, पीलीभीत: एक युवक को दूसरी महिला से आशिकी करना पड़ा भारी पड़ गया। बीती रात विवाहिता ने सरेराह अपने पति की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर बनाकर वायरल कर दिया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन नार्थ कालोनी की है।

प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर पिटाई

महिला का पति बीते कई दिनों से पीलीभीत में तैनात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आता था, जिसका पीछा करते हुए शुक्रवार को उसकी पत्नी पीलीभीत में आ पहुंची उसे पता चला कि पीलीभीत में एपीओ के पद पर तैनात अधिकारी के घर उसका पति हर रोज आकर ठहरता है और उसके साथ रहने लगा है। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ कर सरेराह जमकर पिटाई शुरू कर दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे रचना मिश्रा अपने पति की प्रेमिका के घर के बाहर दरवाजे पर चिल्ला रही है और पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है।

पीड़िता का आरोप

पत्नी इतने गुस्से में थी कि उसने पति के कपड़े तक फाड़ दिए। पति जमीन पर लेट कर बीमार होने का नाटक कर रहा था। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता रचना मिश्रा का आरोप है कि उसकी शादी आज से 10 वर्ष पहले लखनऊ में अधिवक्ता अमोघ मिश्रा से हुई थी, जो उसे आए दिन मारपीट कर घर से निकालकर जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद पीड़िता दो तीन दिनों पूर्व पीलीभीत में अपने मायके में मां के पास आ गई।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img