03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, प्रेमिका ने तोड़ा दिल; प्रेमी ने दोस्त का फोड़ा सिर

Spread the love

एफएनएन, पश्चिमी दिल्ली : महिला के चक्कर में दोस्त ने पहले दोस्त का पत्थर से सिर फोड़ा, फिर चाकू से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली के भेमगंज के आशीष कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सुरेश गंगवार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के धनेरी गांव का रहने वाला है और दिल्ली की निजी कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था।

महिला आशीष से दूरी बना ली

महिला पहले आशीष की प्रेमिका थी और बाद में आशीष से दूरी बनाकर वह सुरेश की प्रेमिका बन गई थी। दोस्त द्वारा धोखा दिए जाने और प्रेमिका द्वारा दिल तोड़े जाने से आशीष काफी नाराज था। आरोप है कि आशीष के पास उस महिला की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थी।

महिला के उससे दूर चले जाने के बाद उन तस्वीरों को वह महिला को भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित के पास से चाकू बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आशीष और सुरेश राजस्थान आ गए

आशीष और सुरेश दोनों असम स्थित निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। इस दौरान उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। उस समय आशीष सुरेश के मोबाइल का इस्तेमाल कर अपनी प्रेमिका आशा (बदला हुआ नाम) से बातचीत करता था। आशा भी आशीष से बात करने के लिए सुरेश के मोबाइल नंबर पर कॉल करती थी। तभी सुरेश की भी आशा से जान-पहचान हो गई थी। इसी बीच आशीष और सुरेश दोनों ने राजस्थान के अजमेर में काम करना शुरू कर दिया। यहां पर सुरेश का कंपनी में कुछ विवाद हो गया तो वह वहां से काम छोड़कर दिल्ली की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करने लगा।

आशा सुरेश के ज्यादा करीब आ गई

आशीष अजमेर में और सुरेश दिल्ली में था, तो प्रेमिका दोनों से बात करती रही। धीरे-धीरे उसने आशीष से दूरी बनानी शुरू कर दी और सुरेश के ज्यादा करीब आ गई। प्रेमिका द्वारा दिल तोड़े जाने व दोस्त द्वारा धोखाधड़ी किए जाने से वह काफी गुस्से में रहने लगा। उसने सुरेश को धमकी भी दी।लेकिन सुरेश ने साफ-साफ उससे कह दिया कि अब आशा उसकी प्रेमिका है। आशीष के पास महिला की पहले की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। गुस्से में उसने वह तस्वीरें आशा को भेजी और उसे वापस अपनी जिंदगी में बुलाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

सुरेश ने तस्वीरें डिलीट करने को कहा

सुरेश ने आशीष को समझाया कि आशा अब उसकी प्रेमिका है और उसकी तस्वीरें डिलीट करने को कहा। लेकिन आशीष बार-बार समझाने पर भी मान नहीं रहा था। इस पर सुरेश ने दोस्ती को भुलाकर और आशीष को दिल्ली बुलाकर जान से मारने की योजना बनाई।उसने आशीष को यह कहकर अजमेर से दिल्ली बुलाया कि यहां पर वह अच्छे पैसे कमा सकता है।

सिर पर दो बार पत्थर से किया वार

जब आशीष द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पेसिफिक मॉल के नजदीक पहुंचा तो सुरेश उसे घर ले जाने की बात कहकर मेट्रो स्टेशन के पीछे जंगल में लेकर चला गया। सुरेश को रास्ते के बारे में पता नहीं था तो वह भी उसके साथ चलने लगा। जंगल में पहुंचने के बाद सुरेश ने आशीष के सिर पर पत्थर से दो तीन बार वार कर उसका सिर फोड़ दिया। उसके बाद उसका गला काटकर वह भाग गया। उसने आशीष का मोबाइल भी तोड़ दिया।

द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस को जानकारी मिली कि द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन के पीछे जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। शव के चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया था और गला भी काट दिया था। उसके पास से मिले कागजात से उसकी पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिले की एएटीएस टीम ने उसे गिरफ्तार कर उससे चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।उसे जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img