Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeखेलहम इस जगह मैच हारे', Shikhar Dhawan ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों...

हम इस जगह मैच हारे’, Shikhar Dhawan ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली शिकस्‍त के बाद किया बड़ा खुलासा

एफएनएन, नई दिल्‍ली: पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान शिखर धवन ने कहा कि मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में जल्‍दी विकेट गंवाने के कारण हम मैच से बाहर हो गए थे। बता दें कि पंजाब किंग्‍स को आईपीएल 2024 के 23वें मैच में एसआरएच के हाथों 2 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

मुल्‍लानपुर के महाराजा यदवींद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्‍स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बना सकी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
पंजाब का क्‍या हाल

पंजाब किंग्‍स की टीम आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर काबिज है। शिखर धवन के नेतृत्‍व वाली पंजाब किंग्‍स ने अब तक 5 मैच खेले, जिसमें दो में जीत दर्ज की और तीन में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैचों में 3 जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें स्‍थान पर काबिज है।

यह भी पढ़ें:- Tabu का चेहरा खराब करने के लिए मैगजीन पर बुरी तरह भड़के फैंस, एक्ट्रेस के इस लुक ने मचाया बवंडर

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments