03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमिका को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शादी की बात कही तो पानी बताकर पिला दिया खतरनाक एसिड

Spread the love

एफएनएन, पूरनपुर : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की नीयत से एसिड पिलाने के आरोप में पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपित की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीड़िता का आरोप- घर पर आकर बनाता था शारीरिक संबंध

नगर से सटे देहात क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि मुहल्ले में रहने वाले युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने की बात कहकर स्वजन की गैर मौजूदगी में उसके ही घर में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर दवा खिला दी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पानी बताकर पिला दिया एसिड

युवती ने पुलिस को बताया कि वह शादी की जिद पर अड़ गई। जिसके बाद युवक शादी करने को राजी हुआ। विगत 18 फरवरी को एक शीशी में पानी की तरह तरल पदार्थ पीने को दिया। पीते ही उसके पेट में जलन शुरू हो गई। स्वजन सीएचसी लेकर पहुंचे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका मेडिकल कालेज में इलाज हुआ। बाद में युवक कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शादी करने को राजी हो गया। जो तरल पदार्थ उसे पिलाया गया था, उससे आंतों में जख्म हो जाने से उसे लखनऊ में भी मना कर दिया गया। वह जिंदगी और मृत्यु से जूझ रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की तरफ से आरोपित युवक और उसके स्वजन के विरुद्ध दुष्कर्म, मारपीट के आरोप में प्राथमिकी लिखी है। आरोपित की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img