Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशएसएसपी आवास के सामने सिपाही ने की शिक्षक की हत्या, नशे में...

एसएसपी आवास के सामने सिपाही ने की शिक्षक की हत्या, नशे में ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जनपद में चंदौली से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक और सिपाही के बीच विवाद के बाद शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नशे की हालत में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिपाही भी उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी शिक्षक के साथ ही आया था।

वाराणसी से मूल्यांकन के लिए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार 14 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जिले के लिए चला था। रविवार रात दो बजे वह एसडी इंटर कॉलेज के सामने कॉपियां लेकर खड़े थे। इस दौरान सिपाही से कहासुनी हो गई।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

नशे की हालत में सिपाही ने कारबाइन से गोलियां चला दी। शिक्षक की गोली लगने से मौत हो गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चंदौली जिले के बैरठ का रहने वाला था। सिपाही  भी वाराणसी की पुलिस लाइन में ही तैनात था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • शिक्षक की हत्या के विरोध में जिले के शिक्षकों ने शुरू किया प्रदर्शन
शिक्ष की निर्मम हत्या को लेकर जिले में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां जिले भर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के सामने एकत्र हुए और हंगामा शुरू कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments