Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल को बताया कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल को बताया कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार

एफएनएन, संभल : संभल के एचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत कर राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के साथ रहने वाले नेताओं का आज अपमान किया जा रहा है। यह तिरस्कार कांग्रेस को बर्बाद कर देगा।

जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस कभी उठ खड़ी नहीं हो पाएगी। कमलनाथ, दिग्विजय, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, आनंद शर्मा, सुष्मिता देव, गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं से यदि आप बात करेंगे तो सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी। यहां तक कि प्रियंका गांधी खुद भी कांग्रेस के अंदर सरवाइव कर रही हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीसरी बार भी बनेगी मोदी सरकार’

गठबंधन को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह चोरों द्वारा मिलकर बनाया गया गठबंधन है। जो एक दूसरे की पीठ में छुरा भोंक रहे हैं। यह गठबंधन मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता। जनता मोदी के साथ है तीसरी बार भी केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

मायावती के गठबंधन में जाने के सवाल पर कहा कि मायावती जी समझदार हैं वह जानती हैं कि चोरों के समूह में जाने का फैसला उचित नहीं होगा। बोले कमल नाथ की दुर्गति फारूक अब्दुल्ला राम भक्त कहां कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की दुर्गति की जिम्मेदार भी कांग्रेस है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला को राम भक्त बताते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस व गठबंधन को लेकर करारा प्रहार बोला।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments