03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गर्ल्स हॉस्टल की महिला वार्डन के साथ दरिंदगी, संचालक और उसके दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। डीयू के उत्तरी परिसर के पास कमला नगर में छात्राओं का निजी गर्ल्स हास्टल (पीजी) चलाने वाले संचालक पर वार्डन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद उत्तरी जिले के रूप नगर थाने में पीड़िता की शिकायत पर संचालक और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस अभी जांच में जुटी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
उत्तरी जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के कमला नगर इलाके में निजी गर्ल्स पीजी में पीड़िता युवती वार्डन और खाना बनाने का काम करती है। पीड़िता की रात में पीजी में रूकने की भी डयूटी है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार रविवार को पीजी संचालक डिंपल अपने दो दोस्तों राहुल और मोहित के साथ पीजी में आया। राहुल और मोहित पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे और डिंपल फोन पर बात करते हुए वहां से बाहर चला गया। इसके बाद राहुल और रोहित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही वारदात के बाद आरोपित युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए पीजी संचालक के साथ वहां से चले गए।

शख्स ने दोबारा किया दुष्कर्म

पीडिता के अनुसार सोमवार रात राहुल ने दोबारा आकर दुष्कर्म किया। वारदात बाद पीड़िता बहुत डरी हुई और बहुत परेशान थी। बुधवार को उसकी सहेली ने इसका कारण पूछा तो उसने अपनी अपबीती सहेली को बताई। वर्तमान में पीजी में लगभग 30 छात्राएं रहती है। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ के आधार पर आरोपितों और हास्टल संचालक की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच पड़ताल कर रही है, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें…दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात, कैश कलेक्शन एजेंट से लूटे 50 लाख; आरोपियों की तलाश जारी

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img