एफएनएन, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 50 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक कैश कलेक्शन एजेंट बैग में 50 लाख रुपये कैश लेकर स्कूटी से जा रहा था। उसे दूसरी स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में लूट लिया।
जब वह बाजार के पास पहुंचा तो दूसरी स्कूटी पर सवार दो लोगों ने कथित तौर पर उसे रोक लिया और उससे 50 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। अधिकारी ने बताया कि उसने स्कूटी पर अपने पैरों के पास बैग रखा था। सिविल लाइंस थाने में लूट की धारा में केस दर्ज किया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस ने कहा कि राजेश नेताजी सुभाष प्लेस स्थित प्लास्टिक गोली व्यवसायी के लिए कैश एजेंट के रूप में काम करता है। उनका बयान दर्ज किया गया है और मार्गों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए हैं। पुलिस को शक है कि लूट में किसी परिचित का हाथ है, जिसे नकदी के बारे में जानकारी थी।
ये भी पढ़ें…पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के सामने किया निर्वस्त्र, गाड़ी में बैठाकर ऐसे ही घुमाया; बोले- रात होने पर कर देंगे हत्या







