03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अगर चला रहे हैं 15 वर्ष पुरानी गाड़ी, तो ये खबर है आपके लिए

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : यदि आपके पास भी 15 साल पुरानी गाड़ी है तो संभल जाए क्योंकि सरकार ट्रैफिक नियमों में सख्त फेरबदल करने वाली है। देश में 15 साल पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए सरकार जल्द ही नई व्यवस्था करने जा रही है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यह उपाय किया जा रहा है। यदि कोई वाहन मालिक अपने 15 साल पुराने वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं लेता है तो उसके वाहन का रजिस्टे्रेशन स्वतः ही रद हो जाएगा।

फिलहाल दिल्ली में लागू होगी यह व्यवस्था

सूत्रों के मुताबिक अभी यह व्यवस्था सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली में ही लागू है जहां 15 साल पुराने पेट्रोल व दस साल पुराने डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन स्वतः रद हो जाता है। जबकि अन्य जगहों पर वाहन के लिए 15 साल बाद फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होता है। एक बार फिटनेस मिलने के बाद पांच साल और वाहन को सड़क पर चलाया जा सकता है। अगर कोई अपने वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं लेता है तो उस वाहन को गैर पंजीकृत मान लिया जाता है।

नया मोटर व्हीकल एक्ट ज्यादा सख्त

गौरतलब है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर 10 गुना तक चालान और लाइसेंस जब्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जरा सी लापरवाही का आपको बड़ा अंजाम भुगतना पड़ सकता है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img