03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राम जन्मभूमि के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उठी आवाज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • 22 हिंदूवादियों की गिरफ्तारी के बाद अंदर ही अंदर सुलग रही है चिंगारी

एफएनएन, मथुरा: रामजन्मभूमि आंदोलन के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए आवाज उठी है। बीते रविवार को इस मामले में हिन्दू आर्मी संगठन के चीफ सहित 22 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में मांग तेज हो गई है। इस घटना से खुद सरकार हैरत में है। पुलिस और खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है।

दिसंबर 2019 में गठित हिन्दू आर्मी के स्वयंभू चीफ मनीष यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आंदोलन का एलान किया था। सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं से गुजरे सोमवार को सुबह 11 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचने का आह्वान किया था। मनीष रविवार शाम मथुरा पहुंच गए थे। लखनऊ, उन्नाव, आंबेडकर नगर और शाहजहांपुर, रायसेन (मप्र) से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रविवार रात ही मथुरा पहुंच गए। संगठन ने आंदोलन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली। सोशल मीडिया पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी होने के बाद अलर्ट प्रशासन ने विभिन्न स्थानों से मनीष सहित 22 कार्यकर्ताओं को रविवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि धारा 144 लागू है। किसी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। आगरा और राजस्थान से 100-150 कार्यकर्ता मथुरा पहुंचे थे। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोनू खींची, प्रवक्ता प्रमिला जैन और लखनऊ के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि संगठन ने पुलिस और प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन की शुरुआत और ज्ञापन देने की सूचना दी थी। प्रशासन से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इधर, अयोध्या मामला हल होने के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए आवाज उठने से सरकार भी सांसत में है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img