03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: विकासनगर से नेरवा जा रहा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलटा; हिमाचल प्रदेश के दो युवकों की मौत

Spread the love

एफएनएन, त्यूणी:  विकासनगर से नेरवा (हिमाचल प्रदेश) जा रहा एक लोडर वाहन हरिपुर-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह टिमराधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार हिमाचल प्रदेश निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

घायल को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

शुक्रवार की सुबह हिमाचल प्रदेश नंबर का लोडर वाहन विकासनगर से चूना एवं अन्य सामान लेकर नेरवा (हिमाचल प्रदेश) के लिए चला। सुबह करीब सात बजे हरिपुर-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर टिमराधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन सवार रोहित (19) पुत्र दिल बहादुर और मोहनलाल (25) पुत्र रतिराम दोनों निवासी चौपाल जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक विख्यात कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी चौपाल (हिमाचल प्रदेश) घायल हो गया।

सूचना पर प्रभारी तहसीलदार कालसी केशव दत्त जोशी के निर्देशन में राजस्व पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को खाई से निकाला और एंबुलेंस से राजकीय उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया। एसडीआरएफ टीम ने किसी तरह खाई से शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें –ऋषिकेश: प्रयोग परीक्षा में तिलक को लगाने को लेकर एम्स की छात्रा पर टिप्पणी, परीक्षक पर जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी क्षेत्र चंदोऊ जगतराम शर्मा ने टीम के साथ दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद स्वजन को सौंप दिए। वहीं, प्रभारी तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां पर सड़क की चौड़ाई ठीक है, लेकिन सड़क सुरक्षा को पैराफिट नहीं हैं। राजस्व पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। तहसीलदार ने घटना की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img