03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चूड़ी और कांच उत्पादों के लिए विख्यात फिरोजाबाद का बदल जाएगा नाम, जानिए क्या होगा नया नाम

Spread the love

सार

यूपी में शहर का नाम बदलने का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ सालों में कई शहरों व जिले के कई इलाकों के नाम बदले गए हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। फिरोजाबाद अब चंद्रनगर बनाया जाएगा। नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया था।

एफएनएन, फिरोजाबाद :  चूड़ी और कांच उत्पादों के लिए विख्यात कांच नगरी फिर से अपना ऐतिहासिक वैभव पाने की ओर अग्रसर है। जिला पंचायत के बाद अब नगर निगम में भी फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास हो गया। गुरुवार को हुई 12 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक में 11 सदस्यों ने इसे ध्वनिमत से स्वीकृति दी। 15 अन्य प्रस्ताव भी पास हुए। कार्यकारिणी की बैठक नगर निगम के जीवाराम हाल में सुबह 11 बजे मेयर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में शुरू हुई।

बैठक में रखे गए थे कुल 17 प्रस्ताव

बैठक में कुल 17 प्रस्ताव रखे गए। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने सबसे बाद में फिरोजाबाद का नाम फिर से चंद्रनगर करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बिना किसी वाद-विवाद के पास कर दिया गया। वार्ड नंबर 61 से सपा पार्षद मुहम्मद रिहान ने केवल इतना कहा कि पहले इसके साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं कि इसका नाम पूर्व में कभी चंद्र नगर था। यदि कोई साक्ष्य नहीं है, तो इसे फिरोजाबाद ही रहने दिया जाए।

इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद फिरोजाबाद का नाम बदले जाने की उम्मीद और बढ़ गई है। बैठक में उपसभापति श्याम सिंह यादव और नगर आयुक्त घनश्याम मीणा भी उपस्थित रहे। इससे पहले 12 जुलाई 2021 को हुई जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह की उपस्थिति में ये मांग उठी थी। जिला पंचायत ने सर्वसम्मति से फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया था।

ऋषिकेश एम्स से डिस्चार्ज हुए 40 श्रमिक, सभी स्वस्थ, एक की स्वास्थ्य जांच जारी

इसलिए उठ रही मांग

माना जाता है कि फिरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर ही था। जिसे राजा चंद्रसेन ने बसाया था। चंद्रवाड़ के नाम से यमुना के किनारे अब भी ग्राम पंचायत है, जहां राजा चंद्रसेन के किले के खंडहर मौजूद हैं। दो महीने पहले ही सरकार ने इस किले और आसपास के क्षेत्र के संरक्षित स्मारक घोषित किया है। वर्ष 1566 में अकबर द्वारा भेजे गए मंसबदार फिरोजशाह ने इसका नाम बदलकर फिरोजाबाद कर दिया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img