03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ड्रग्स डील्स के लिए अपनी मां का फोन इस्तेमाल करती थी रिया

एफएनएन, मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी टीम ने रिया चक्रवर्ती को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों की मानें तो एनसीबी को जांच में ये पता चला है कि रिया ड्रग्स की बातचीत के लिए अपनी मां संध्या चक्रवर्ती का फोन इस्तेमाल करतीं थीं। इसके साथ ही एनसीबी को रिया से जुड़े और भी कई इनपुट्स मिले हैं।

रिया की मां के फोन में मिले ड्रग्स से जुड़े चैट

एनसीबी को इनपुट मिला है कि रिया अपनी मां का फोन इस्तेमाल कर रहीं थीं और इस फोन से भी ड्रग्स को लेकर कई लोगों से चैट की गई थी। बताया जा रहा है कि इसका पूरा डेटा एनसीबी को मिल चुका है। ईडी ने जब रिया से ये फोन मांगा था तो उन्होंने इसे देने से इंकार कर दिया था। जब एनसीबी ने रिया के घर पर छापेमारी की थी तब इस फोन को उनके घर से सीज किया गया था। एजेंसी का मानना है कि रिया अपनी मां को फोन गुमराह करने के लिए इस्तेमाल करती थी। शायद यही वजह है उसने ईडी को फोन नहीं दिया। रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद है। 22 सितंबर तक उन्हें न्यायिक हिरासत में रहना है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img