03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भागवत से मिले योगी, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों में करीब एक घंटा समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित आर्यकुल विद्यालय मैं हुई। माना जा रहा है कि अयोध्या के विकास कार्यों, श्री राम मंदिर निर्माण कार्य व धर्मस्थलों के विकास के मुद्दे पर दोनों के बीच चर्चा हुई। मोहन भागवत सोमवार को भी राजधानी में संघ के विविध आयोजनों पर चर्चा करेंगे। दो दिवसीय दौरे पर संघ प्रमुख शनिवार रात लखनऊ पहुंचे थे। उनका सोमवार तक ही यहां रुकने का कार्यक्रम है। इससे पहले योगी व भागवत की राममंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में मुलाकात हुई थी। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि कोरोना काल में बहुत अधिक सज्जन शक्ति समाज ने बढ़चढ़ कर सेवा की है। संघ के कार्यकर्ता ऐसे लोगों से संपर्क करें। प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आने वाले समय में पर्यावरण को लेकर समाज को जागरूक करेगा। अवध प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सरसंघचालक ने कोरोना काल में संघ स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कामों के जानकारी ली।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img