Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीसिक्किम बाढ़ में लापता हुए सेना के 23 जवान, PM मोदी ने...

सिक्किम बाढ़ में लापता हुए सेना के 23 जवान, PM मोदी ने CM प्रेम सिंह से की बात, अबतक पांच की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। हालांकि, केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

  • पीएम मोदी ने की सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग से बात

पीएम मोदी ने सिक्किम में आई भीषण बाढ़ को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सिक्किम के हालातों को लेकर राज्य के सीएम से बात की और उनसे दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सिक्किम में किसी भी चुनौती से निपटने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है। मैं प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

  • खतरे के निशान से नीचे तीस्ता नदी का जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तीस्ता नदी का जलस्तर बुधवार दोपहर एक बजे तक खतरे के निशान से नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई। पांच लोगों की मौत हो गई और सेना के 23 जवान भी लापता हो गए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments