03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिजली की आरसी की तारीख बढ़ाने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अमीन

एफएनएन, बरेली : एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अमीन तहसील से जारी हुई बिजली की आरसी की तारीख बढ़ाने के लिए रिश्वत ले रहा था। अमीन को कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • कार्रवाई का खौफ दिखाया, मांगी रिश्वत

एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबपुरा के रहने वाले मोहम्मद याकूब खान पुत्र मोहम्मद मियां के खिलाफ तहसील से बिजली की आरसी जारी हुई थी। आरसी तहसील में तैनात अमीन रामजी शरण को मिली थी। आरोप है कि इसके बाद से ही अमीन कार्रवाई का खौफ दिखाकर याकूब से रिश्वत की मांग कर रहे थे। अमीन ने आरसी की तारीख बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। इस मामले में मोहम्मद याकूब ने एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल से शिकायत की थी।

  • आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले किया

एंटी करप्शन टीम की बुधवार को टीम गठित हुई थी। इसके बाद मोहम्मद याकूब खान सुबह आमीन रामजी शरण को रिश्वत देने पहुंचे थे। मोहम्मद याकूब खान ने जैसे ही अमीन को पांच हजार की रिश्वत दी उसे रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। टीम ने रुपये पहले से ही मार्क कर रखे थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे लेकर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस के हवाले कर एफआईआर दर्ज कराई गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, आनंद वर्मा, सिपाही प्रमोद कुमार वर्मा, मो इमरान, अवनीत कुमार, अनुराग मिश्र, अनिल कुमार तिवारी मौजूद रहे।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img