03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

29 नवंबर से पहले बिहार में विधानसभा चुनाव, EC का ऐलान

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : बिहार चुनाव के साथ देश की एक लोकसभा और 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। यह ऐलान चुनाव आयोग ने किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि 29 नवंबर से पहले बिहार में विधानसभा चुनाव करा लिया जाएगा.। हालांकि, अभी बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव आयोग ने फैसला किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव को 29 नवंबर 2020 से पहले कराया जाना है, ऐसे में रिक्त लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर भी उपचुनाव एक साथ हो।

15 सितंबर तक चुनाव का ऐलान संभव

चुनाव आयोग के अनुसार 15 सितंबर के आसपास बिहार विधान सभा चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान हो सकता है। मतदान तीन चरणों में हो सकते हैं। क्योंकि कुछ इलाके मानसून के देर तक रहने की वजह से बाढ़ की जद में आते है, लिहाजा उन इलाकों में सबसे आखिर में मतदान कराने की योजना पर काम चल रहा है।

Hot this week

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...

Topics

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img