03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kangna Ranaut के पुराने वीडियो को भ्रामक कैप्शन के साथ किया वायरल, देहरादून में मुकदमा दर्ज

एफएनएन, देहरादून : भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को कथित तौर पर गलत और भ्रामक जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में देहरादून के राजपुर थाने में अज्ञात सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ प्रसारित करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने राजपुर थाने में शिकायत देकर बताया कि सांसद कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट और रील के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।

यह वीडियो राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में कंगना रनौत के पूजा-अर्चना करने का बताया गया है। आरोप है कि पुराने वीडियो को अलग-अलग कैप्शन के साथ साझा कर उसकी वास्तविक परिस्थितियों से अलग तस्वीर पेश की जा रही है।

करवा चौथ और पीएम मोदी से जोड़कर पोस्ट करने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि वीडियो के साथ 29 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने जैसे दावे जोड़कर प्रसारित किए जा रहे हैं। नेहा शर्मा का आरोप है कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट से सांसद कंगना रनौत की सामाजिक प्रतिष्ठा और गरिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की सामग्री महिलाओं के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है।

राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज, डालनवाला पुलिस करेगी जांच

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि नेहा शर्मा की शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 275/26 दर्ज किया गया है। मामले में आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर इसकी विवेचना डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंप दी गई है।

सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अब सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वाले अकाउंट और संबंधित यूजर्स की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित आईडी की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hot this week

Haridwar में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, गंगा में डूब रहे पिता-पुत्र को PAC ने बचाया

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के बहादराबाद क्षेत्र स्थित...

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img