03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बुलेट न दिलाने पर अपनी ही मां का कर दिया खून, पुलिस को गुमराह करता रहा युवक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,बरेली: बुलेट न दिलाने पर एक युवक ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। मामला बरेली के मोहल्ला भूड़ कोहाड़ापीर क्षेत्र में लल्ला मार्केट के पीछे का है। 17 जनवरी को अपने ही घर में महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला के पुत्र ने ही पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दे दी थी। पूछताछ में कहानी फंसने पर लड़के से पुलिस ने पूछताछ की थी। बाहरी व्यक्ति के अंदर न आने पर घर के व्यक्ति पर ही पुलिस की जांच टिकी हुई थी। क्षेत्रवासियों से पूछताछ में भी पता लगा था कि बाहर से गेट बंद करके लड़का ही काम पर जाता था।

20 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने सच्चाई उगलवा ही ली । लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने कहा कि गाड़ी न दिलाने पर उसने ही अपनी मां के सिर में रॉड मारी थी। पुलिस ने खून से सनी हुई रॉड भी बरामद कर ली है। बरेली शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई थी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...

Topics

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img