03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रशांत भूषण बोले-भरूंगा 1 रुपये का जुर्माना

एफएनएन, नई दिल्ली: कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को दोषी करार देते हुए 1 रुपये जुर्माना अदा करने का फैसला सुनाया। सोमवार को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला सुनाया। इस फैसले पर प्रशांत भूषण ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशांत भूषण ने कहा कि मैं फैसला मान रहा हूं, लेकिन अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए चुनौती जरूर दूंगा, ये मेरे पास अधिकार है।

prs

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण ने कहा कि हर भारतीय मजबूत न्यायपालिका चाहता है, न्यायपालिका कमजोर हो तो देश और लोकतंत्र कमजोर होता है। मैं देश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं कि जिन्होंने मेरे समर्थन में अभियान चलाया। प्रशांत भूषण ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था जो भी सजा मिलेगी उसे स्वीकार करूंगा, मुझे जेल जाने से दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं खुशी-खुशी जुर्माना भरने के लिए तैयार हूं, एक जिम्मेदार नागरिक की तरह जुर्माना भरूंगा। वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि मेरे हृदय में सुप्रीम कोर्ट के लिए पूरा सम्मान है। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरा पालन करूंगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img