03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत-चीन सेना में फिर झड़प

एफएनएन, लद्दाख: भारत और चीन के बीच एक बार फिर बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मई के बाद से तनाव कम करने को लेकर चीन ने जितने भी वादे किए थे, वो सब भूलकर एक बार फिर चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की। पैंगोंग इलाके में की गई चीन की इस नापाक कोशिश को भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, करीब 500 चीनी सैनिक ने मौजूदा स्थिति को बदलने की कोशिश की थी। चीनी सैनिक कैंप लगाने की कोशिश कर रहे थे।

bharat-china

चीनी विदेश मंत्रालय ने घुसपैठ के दावे को नकारा

इस घटना को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने हालात से अलग बयान दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से घुसपैठ मानने से इनकार कर दिया है। चीन की ओर से बयान दिया गया कि बॉर्डर पर मौजूद चीनी सैनिकों ने एलएसीको पार नहीं किया है, दोनों देशों के बीच इस मसले को लेकर बातचीत जारी है।

भारत की ओर से जारी बयान

आपको बता दें कि सोमवार की सुबह भारत सरकार की ओर से चीन बॉर्डर पर ताजा स्थिति को लेकर एक बयान जारी किया गया। इसके मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास दोनों देशों के सैनिक 29-30 अगस्त की रात को आमने-सामने आए। चीनी सेना ने यहां पर घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। पिछली बैठकों में शांति की जो कोशिशें हुईं और जो तय किया गया था, चीनी पक्ष ने उन बातों का उल्लंघन किया।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img