03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : भारतीय सैन्य अकादमी से इस बार पास आउट होंगे देश-विदेश के करीब 344 कैडेट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : 10 दिसंबर (शनिवार) को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से देश-विदेश के करीब 344 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बनेंगे। इनमें से 314 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे। जबकि 30 विदेशी कैडेट हैं। आईएमए में आगामी पासिंग आउट परेड को लेकर रैतिक पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। पीओपी में शामिल होने वाले मुख्य अतिथि का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेंटलमैन कैडेट्स की अभी फाइनल सूची जारी नहीं की गई है। फाइनल सूची के अनुसार जेंटलमैन कैडेट की संख्या घट और बढ़ सकती है। इधर, आईएमए के चेटवुड बिल्डिंग के सामने कैडेट रोजाना सुबह और शाम को रैतिक पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।

किस राज्य के कितने कैडेट्स इस बार पास आउट होंगे इसकी सूची अगले माह परेड से कुछ दिन पहले आईएमए द्वारा जारी की जाएगी। बता दें, आईएमए एक अक्टूबर 1932 को अस्तित्व में आया था। पिछले 90 वर्षों में अकादमी ने अपनी प्रशिक्षण क्षमता 40 से 1650 जैंटलमैन कैडेट तक बढ़ा दी है।

अभी तक 64,145 जैंटलमैन कैडेट अकादमी से पास आउट हो चुके हैं। इनमें 34 मित्र देशों के 2813 विदेशी कैडेट भी शामिल हैं। इधर, दो दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी, सात दिसंबर को कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी आयोजित होगी। आठ दिसंबर की सुबह कमांडेंट परेड होगी। जबकि मुख्य पासिंग आउट परेड से एक दिन पहले यानि नौ दिसंबर को अकादमी में मल्टी एक्टिविटी डिस्पले शो आयोजित किया जाएगा।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img