


एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है।
दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


