Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeमनोरंजनमां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा

मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा

एफएनएन, नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। अनुष्का शर्मा के पति ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबसे साथ साझा किया। जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

anusk1

4 महीने की हैं प्रेग्नेंट अनुष्का

अनुष्का ने लिखा, और फिर, हम तीन हो गए जनवरी 2021। इस वक्त अनुष्का करीब 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं और 5 महीने उन्हें अपने बेबी के लिए और इंतजार करना है। शादी के करीब 3 साल बाद अनुष्का पहली बार मां बनने जा रही हैं और इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर आ रही है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसम्बर 2017 को काफी धूमधाम से शादी रचाई थी।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments