03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर शिकंजा, अवैध संपत्ति ध्वस्त

एफएनएन, लखनऊ : उत्तरप्रदेश में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। राजधानी में गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण को गिरा दिया। लखनऊ के डालीबाग काॅलोनी के पास गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की अवैध रूप से स्वामित्व वाली संपत्ति को 20 से ज्यादा जेसीबी मशीनों ने मुख्तार के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यूपी सरकार अवैध निर्माण को गिराने का खर्च भी मुख्तार अंसारी से ही वसूलेगी। इसके अलावा जिन अधिकारियों की मदद से ये अवैध निर्माण कराया गया था उन पर भी राज्य सरकार कार्रवाई करेगी। इन दिनों कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार व प्रशासन मिलकर भय, आतंक व अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई कर रही है।

ddd copy

लगातार कस रहा है शिकंजा

जब से विकास दुबे ने कानपुर में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा और भीषण हमला करके 8 पुलिसवालों की जान ली है तब से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूरा पुलिस प्रशासन माफियाओं और गुंडों के खिलाफ आगबबूला है। दूसरी तरफ विपक्ष भी लगातार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को निशाने पर ले रहा है। इसके चलते मुख्तार अंसारी समेत उसके गैंग पर सरकार शिकंजा कसती जा रही है। कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी गैंग के एक अपराधी राकेश पांडेय का पुलिस ने एनकाउंटर किया था।

50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई

पुलिस के अुनसार अंसारी के एक अन्य सहयोगी की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई। इसके अलावा पिछले साल, लखनऊ पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के घर से 6 हथियार और 4,431 कारतूस जब्त किए थे। अब्बास ने एक ही लाइसेंस पर कथित रूप से छह हथियार खरीदे थे।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img