03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब ‘भाभीजी घर पर नहीं हैं’

5 साल बाद सौम्या टंडन ने छोड़ा शो

एफएनएन, मुंबई: मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ की अनीता भाभी यानी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शो छोड़ दिया है। सौम्या साल 2015 में शुरू हुए इस शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया है। पिछले कई दिनों से सौम्या के शो छोड़ने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन अब खुद इस एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कल (21 अगस्त) मेरा शूटिंग का आखिरी दिन है। शो की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली का कहना है कि वे अनीता को मिस करेंगी।

इस वजह से छोड़ा शो

सौम्या टंडन ने शो को छोड़ने की वजह के बारे में बताया, उनका कहना है कि ‘आप कह सकते हैं कि एक स्थिर नौकरी को छोड़ना एक अव्यवहारिक फैसला है, लेकिन मुझे लगा कि काम करना और एक रेगुलर कमाई करना अब और एक्साइटिंग नहीं है। एक आर्टिस्ट के तौर पर बढ़ने की इच्छा, मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहती हूं जिसमें एक आर्टिस्ट के तौर पर बढ़ने का स्कोप हो।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि भाभीजी ने उनके करियर में ग्रोथ नहीं दी। लेकिन वो पिछले करीब 5 साल से इस कैरेक्टर को प्ले कर रही हैं और अगले पांच साल तक खुद को वही काम करते नहीं देख सकतीं।

sumya1

शो की प्रोड्यूसर ने की सौम्या की तारीफ

बेनिफर ने कहा- शो चलता रहेगा। सौम्या मेरी फेवरेट में से एक हैं। वे काफी प्रोफेशनल हैं, उनके साथ काम करके काफी मजा आया। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं। उनके साथ दोबारा से काम करने का इंतजार रहेगा। कई सालों से सौम्या मेरी वर्किंग फैमिली का हैप्पी पार्टी थीं। अब वे मेरी दोस्त भी हैं। मैंने और चैनल ने प्रेग्नेंसी के दौरान सौम्या का इंतजार किया। इससे ये पता चलता है कि हम एक दूसरे के प्रति कितना प्यार का भाव रखते हैं। मालूम हो, ये शो सालों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। शो की कहानी तिवारी और मिश्रा के बीच घूमती है। इसे एंड टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img