03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेंगे 50 मंत्री, पुराने 22 को भी मंत्रिमंडल में जगह

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 50 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं। शपथ ग्रहण के बाद शाम को सात बजे योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार में केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री भी हैं। एक पर तो केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल है, दूसरे पर डा. दिनेश शर्मा के बाद अब ब्रजेश पाठक का भी नाम आ गया है। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया गया है। तय हो गया है कि भाजपा अब ब्राह्मणों की लीडरशिप में बदलाव कर रही है।

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में डा. महेन्द्र सिंह, सतीश महाना, आशुतोष टंडन गोपाल जी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नीलकंठ तिवारी तथा जय प्रताप सिंह मंत्री नहीं बन रहे हैं। डा. दिनेश शर्मा को विधान परिषद का सभापति बनाया जा सकता है। सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने आवास पर 48 विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

  • योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के संभावित मंत्री-
  • केशव प्रसाद मौर्य, एमएलसी
  • ब्रजेश पाठक, विधायक
  • स्वतंत्र देव सिंह, एमएलसी
  • सूर्य प्रताप शाही, विधायक
  • श्रीकांत शर्मा, विधायक
  • नंद गोपाल नंदी, विधायक
  • रवीन्द्र जायसवाल, विधायक
  • कपिलदेव अग्रवाल, विधायक
  • धर्मपाल सिंह, विधायक
  • भूपेन्द्र सिंह, एमएलसी
  • असीम अरुण, विधायक
  • नितिन अग्रवाल, विधायक
  • जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री यूपी
  • अनिल राजभर, विधायक
  • अरविंद कुमार शर्मा, एमएलसी
  • जितिन प्रसाद, एमएलसी
  • नरेन्द्र कश्यप, अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा
  • आशीष पटेल, एमएलसी
  • संजय निषाद, एमएलसी
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक
  • बलदेव औलख, विधायक
  • के पी मालिक, विधायक
  • संदीप सिंह, विधायक
  • गिरीश यादव, विधायक
  • ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक
  • कुंवर बृजेश सिंह, विधायक
  • संजीव गोंड
  • सतीश शर्मा विधायक
  • अनूप बाल्मीकि, विधायक
  • दया शंकर सिंह, विधायक
  • बेबी रानी मौर्या, विधायक
  • अंजुला माहौर, विधायक
  • सरिता भदौरिया, विधायक
  • रजनी तिवारी, विधायक
  • विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक
  • प्रतिभा शुक्ला, विधायक
  • धर्मवीर प्रजापति, विधायक
  • सोमेन्द्र तोमर
  • नितिन अग्रवाल
  • योगेंद्र उपाध्याय
  • केपी मलिक
  • दानिश आजाद-महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 50 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं।

Hot this week

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img