Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीहिजाब विवाद : कर्नाटक की छात्राओं के समर्थन में बोली प्रियंका गांधी,...

हिजाब विवाद : कर्नाटक की छात्राओं के समर्थन में बोली प्रियंका गांधी, महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का हक

एफएनएन, दिल्ली : कर्नाटक के हिजाब विवाद पर राजनीति तेज हो गई है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद हो। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है। ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ भी लगाया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब। यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है। यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।

बता दें कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा है। कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने सामने हो गए हैं। पथराव की घटनाएं भी हुई हैं। मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं। हालातों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 3 दिनों के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं।

कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब तेजी से फैलता जा रहा है। इसे लेकर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई ने बुधवार को बैठक बुलाई है, इसमें हिजाब विवाद पर विचार होगा। राज्य में तीन दिन के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

  • मलाला ने की अपील, तालिबान ने यह कहा

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने महिलाओं को पढ़ने से वंचित नहीं करने की अपील की है। उधर, अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने भी इस पर अपनी राय प्रकट की है। तालिबान का कहना है कि अफगानिस्तान में महिलाओं को पर्दे में रहना होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments