03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र, दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ-बिजली बिल हाफ

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर ‘उन्नति विधान’ नामक यह घोषणा पत्र जारी किया। इससे पहले पार्टी युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान घोषणा पत्र’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान घोषणा पत्र’ जारी कर चुकी है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं।

उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब तक जारी घोषणा पत्रों में आम लोगों के सुझाओं को शामिल किया है। अन्य पार्टियों की तरह दूसरे दलों की घोषणाओं को इसमें नहीं शामिल किया गया है। आज की सबसे बड़ी समस्या रोजगार और महंगाई की है। इसे लेकर कई घोषणाएं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में सरकार बनी तो दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसानों से 25 सौ रुपये में गेहूं व धान और चार सौ रुपये गन्ना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी की बिजली बिल हाफ किया जाएगा। कोरोना काल जिसका भी बिजली बिल बकाया है उसे साफ किया जाएगा। जिन्हें कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी उन परिवारों को 25 हजार रुपये सहायता दी जाएगा। 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यदि कोई बीमारी होती है तो सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि पीड़ितों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। किसानों के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा। ऐसा छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img