03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरियाणा : भिवानी के डाडम में बड़ा हादसा, खनन क्षेत्र में खिसका पहाड़, तीन की मौत, कई लोग दबे

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : भिवानी के डाडम में पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से तीन की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। घायलों को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ और लोगों के भी पहाड़ के नीचे दबे होने की आंशका जताई जा रही है। पहाड़ ढहने से चार माइनिंग मशीन भी नीचे दब गई। बचाव कार्य में यहां काम करने वाले, स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोग भी लगे हैं। यह घटना सुबह की बताई जा रही है। पहाड़ के दरकते ही आस पास हड़कंप मच गया। बचाव कार्य में लोग जुट गए। विभाग या सरकार की तरफ से तीन घंटे बाद तक सहायता के लिए कोई स्पेशल टीम नहीं पहुंची थी। मृतकों में दो के शव भिवानी आने की बात कही जा रही है पर अभी तक भिवानी के सरकारी अस्पताल में कोई शव नहीं पहुंचा है

  • डाडम की पहाड़ी के आस पास जंगल का इलाका, बचाव कार्य में जुटी टीमें

डाडम का पहाड़ सुबह अचानक ढह गया। इसके चलते यहां काम करने वालों में कई लोग नीचे दब गए। अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोग पहाड़ के नीचे दबे हैं। जानकारी के अनुसार पहाड़ के नीचे चार माइनिंग मशीन पोकलेन, दो ड्रिल और डंपर भी दबे होने की सूचना है।

  • कृषि मंत्री भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इसके अलावा नागरिक अस्पताल तोशाम से डाक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद है। वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है।

  • डंपर चालकी की जुबानी

प्रत्यक्षदर्शी खानक निवासी डंपर चालक जसवंत ने बताया कि वह घटना के समय वहां मौजूद था। वह डंपर लेकर आगे जा रहा था तभी अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। धूल मिट्टी उड़ने के साथ ही वहां मौजूद लोग जोर जोर से चीख रहे थे। ये रूह कंपा देने वाला हादसा मेरी आंखों के सामने हुआ। डर के कारण ही मैं डंप्पर को तेजी से आगे ले गया जिस कारण मेरी जान बच गई।

  • मलबा हटाने के बाद ही होगी पुष्टि

एसएचओ सुनिल जाखड़ ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। राहत और बचाव का कार्य जारी है, घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है। मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। मलबा हटने के बाद ही पूरा पता चल पाएगा।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img