03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड टीकाकरण के लिए देहरादून में 15 से 18 वर्ष आयु तक के किशोरों का आज से होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून जिले में तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। कोविड टीकाकरण के अभियान के इस चरण में उन सभी किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिनका जन्म वर्ष 2007 में अथवा 2007 से पहले हुआ है। टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अथवा स्कूल आई कार्ड दिखाना होगा। स्कूल आई कार्ड के साथ मोबाइल साथ में लाना अनिवार्य होगा।

15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका उनके विद्यालय में लगाया जाएगा। जो किशोर विद्यालय नहीं जा रहे हैं वे जनपद के अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑनस्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए Cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करके स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। स्कूलों में टीका लगवाने के लिए अभिभावक अपने बच्चों के स्कूल से संपर्क करें।

  • कोवॉक्सीन की डोज दी जाएगी

सरकार के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के किशोरों को सिर्फ कोवॉक्सीन का ही टीका लगाया जाएगा। किशोरों के टीकाकरण के लिए अन्य किसी वैक्सीन को अनुमति नहीं है।

  • स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी लगेगा टीका

ऐसे किशोर जो वर्तमान में किसी स्कूल में पंजीकृत नहीं हैं, ऐसे किशोरों को जनपद के अन्य कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑन स्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगाने की सुविधा है।

  • विदेशी नागरिकता वाले किशोरों को भी लगेगा टीका

ऐसे किशोर जो जनपद में रह रहे है, लेकिन वह भारत के अलावा अन्य देश के नागरिक हैं, वे किशोर अपना पासपोर्ट दिखाकर जनपद के कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर ऑनस्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने अपील की है कि सभी अभिभावक अपने 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के स्कूल में ही टीकाकरण करवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण की पूरी तैयारी कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है। सभी हेल्थकेयर वर्कर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img