कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ आम लोगों के बीच पहुंचे मोदी, पहनाया गया साफा और पगड़ी

एफएनएन, वाराणसी : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी बेहद अभिभूत नजर आए। विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले यहां की तंग गलियों में स्थित काल भैरव मंदिर पहुंचे। वहां से दर्शन कर लौटते समय प्रोटोकॉल तोड़कर आम लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान लोगों के स्नेह का पूरा सम्मान करते हुए साफा और पगड़ी भी पहनी।

पीएम मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर पहुंचे। वाराणसी में मान्यता है कि यहां किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत से पहले काल भैरव की इजाजत लेनी जरूरी होती है। यहां तक कि कोई अधिकारी भी यहां तैनात होता है तो सबसे पहले काल भैरव मंदिर जाता है।

काल भैरव मंदिर में पूजा और आरती के बाद पीएम मोदी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए तो लोगों की हुजूम देख उनके बीच पहुंच गए। कई लोगों ने इस दौरान सेल्फी ली। पीएम मोदी ने लोगों का अभिभावदन किया। इसके बाद गाड़ी में बैठकर रवाना हुए तो रास्ते में खड़े लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर सुरक्षा दस्ता एक्टिव हो गया। लेकिन पीएम मोदी ने अपनी काशी के लोगों का प्यार देख अपने और आम लोगों के बीच से सुरक्षा हटा दी और गाड़ी का दरवाजा भी खोल दिया।

पीएम के दरवाजा खोलते ही उन पर फूलों की बारिश शुरू हो गई। मौके पर मौजूद गुजराती समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। गुजराती समाज की ओर से उनको साफा पहनाया गया। इत्र लगाया गया और गोपाल मंदिर का प्रसाद भी दिया गया। मोहन भाई सोनावले ने पीएम को पगड़ी पहनाई।

वाराणसी पहुंचते ही पीएम मोदी ने कहा कि वह यहां पहुंच कर अभिभूत हैं। मोदी ने सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी पहुंचने बाद काल भैरव मंदिर में लगभग 11 बजे पूजा अर्चना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि काशी पहुंचकर अभिभूत हूँ। कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। इस से पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img