03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

50 मीटर सड़क बही, दून से मसूरी का संपर्क भंग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • तेज बारिश से पानीवाला बैंड के पास सड़क ध्वस्त
  • सड़क जल्द दुरुस्त होने के आसार नहीं

एफएनएन, देहरादून: तेज बारिश के बीच सोमवार देर शाम दून-मसूरी रोड का 50 मीटर हिस्सा बहने से दोनों जिलों के बीच संपर्क भंग हो गया। सडक ऐसी ध्वस्त हुई कि 12 मीटर की चौड़ाई में से सिर्फ एक मीटर भाग ही शेष बचा है। इससे जाम की हालत बन गई। वाहनों को लौटाने के लिए पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी। सड़क की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि इसे दुरुस्त करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। सड़क बहने से मसूरी का दून से संपर्क कट गया है। दून-मसूरी रोड पर पानीवाला बैंड के पास सड़क सुबह से ही धंसने लगी थी। इसके चलते भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। सोमवार देर शाम सड़क का करीब 50 मीटर भाग बह गया।

वैकल्पिक मार्ग भी है बंद, परेशानी बढ़ी

मसूरी जाने के लिए लंबीधार-किमाड़ी के रूप में एक वैकल्पिक मार्ग भी है, मगर मलबा आने के चलते यह भी दो-तीन स्थानों पर बाधित चल रहा है। मंगलवार तक इसे बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल, पुलिस ने देहरादून से मसूरी की तरफ कुठालगेट पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। मसूरी जाने वाले वाहनों को वाया विकासनगर-यमुना पुल-कैम्पटी मार्ग से गुजारा जा रहा है। हालांकि, यह रूट मुख्य मार्ग की अपेक्षा करीब ढाई गुना लंबा है। मसूरी से आने वाले वाहनों को भी इसी मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img